Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवंबर में भी दोपहर की गर्मी से राहत नहीं:अलीगढ़ में मौसम के दो रंग, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप का असर

    1 day ago

    2

    0

    नवंबर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन शहर में अभी दोपहर की गर्मी का एहसास खत्म नहीं हुआ है। मौसम में बदलाव के बावजूद दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है और दोपहर में पंखे चलाने की जरूरत पड़ रही है। पिछले दो दिनों में मौसम खराब रहने और आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। दिन में धूप निकलते ही तापमान का असर महसूस होने लगता है। दोपहर के समय घरों और दफ्तरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं। मौसम के इस बदलते मिजाज में सुबह और शाम का नजारा बिल्कुल अलग है। सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ मौसम सुहाना बना रहता है। शाम ढलने के बाद भी तापमान में गिरावट महसूस होती है और लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगता है। रात के मौसम में भी बदलाव साफ नजर आ रहा है। अब रात में पंखों की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। कई घरों में पंखे बंद रहने लगे हैं। वहीं, सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। 32 डिग्री तक पहुंच सकता है दिन का तापमान सोमवार को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह से खिली तेज धूप के चलते दिन में गर्मी का असर बना रहेगा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंडक महसूस होगी। कुल मिलाकर नवंबर की शुरुआत में अलीगढ़ में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह-शाम सर्दी दस्तक दे रही है, जबकि दोपहर में अभी गर्मी का अहसास बरकरार है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम का यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनों में भारी भीड़, 5 दिसंबर तक सीटें फुल:जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं, गोंडा स्टेशन पर धक्कामुक्की
    Next Article
    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में जबरदस्त उठापटक, कमिंस के साथ स्टार्क और हेजलवुड बाहर, भुला दिए गए खिलाड़ी वापस आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment