Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेनों में भारी भीड़, 5 दिसंबर तक सीटें फुल:जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं, गोंडा स्टेशन पर धक्कामुक्की

    2 hours ago

    1

    0

    त्यौहारी सीजन के शुरू होते ही बाहर से गोंडा आने वाले और गोंडा से बाहर जाने वाली यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ के चलते रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें आज सोमवार सुबह 8:30 बजे की गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिला है। जहां दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में सफर करना यात्रियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दिल्ली,मुंबई सहित देश के प्रमुख महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) चल रही है। आगामी 5 दिसंबर तक अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षित सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं,जिससे आम यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल (सामान्य) डिब्बों की स्थिति सबसे अधिक दयनीय बनी हुई है। इन डिब्बों में निर्धारित क्षमता से तीन से चार गुना तक अधिक यात्री यात्रा करने को विवश हैं। नई दिल्ली,मुंबई,चेन्नई,अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर,उज्जैन,झांसी,कानपुर,लखनऊ और जम्मूतवी रूट से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय आलम यह है कि यात्रियों को शौचालय के पास,गलियारों और जान जोखिम में डालकर डिब्बों के पायदान (दरवाजों) पर खड़े होकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। गोंडा से होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है क्योंकि सबसे ज्यादा छठ पूजा के लिए लोग जा रहे हैं। सफर कर रहे यात्री प्रमोद,विकास,राकेश और प्रिया देवी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि त्योहार पर परिवार के बीच पहुंचना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आरक्षण न मिलने के कारण भीषण धक्का-मुक्की और परेशानियों के बीच किसी तरह घर पहुंचना उनकी मजबूरी बन चुका है। नियमित ट्रेनों में 'नो रूम' और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए अब यात्रियों की अंतिम उम्मीद रेलवे द्वारा संचालित पूजा और त्योहार विशेष ट्रेनों पर टिकी है। किसी के यहां शादी है तो किसी के यहां अन्य कार्यक्रम भी है। हालांकि, इन विशेष ट्रेनों में भी यात्रियों के अत्यधिक दबाव के कारण तुरंत सीटें भर रही हैं। कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की दैनिक यात्रियों और प्रवासियों ने रेल प्रशासन से प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने और कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पत्नी गंभीर घायल; दोनों नोएडा नौकरी पर जा रहे थे, एक महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    प्रयागराज में मौसम साफ, सुबह से निकली धूप:बारिश के बाद 4-5 डिग्री गिरा तापमान, सुबह शाम बढ़ी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment