Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 18 और ट्रेनें:10 से 22 अक्टूबर तक होगा अस्थायी ठहराव; जानिए गाड़ी के नाम

    1 day ago

    1

    0

    नवरात्रि के अवसर पर मैहर में लगने वाले मेले को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इनमें गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के साथ ही छपरा, रक्सौल, नौतनवा और अयोध्या कैंट से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने ट्रेनों को 10 से 22 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में मैहर स्टेशन पर रोका जाएगा। ट्रेनें निर्धारित समय पर मैहर पहुंचेंगी और पांच मिनट रुकने के बाद रवाना होंगी। इससे मैहर मेले में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मैहर स्टेशन पर उतरने और चढ़ने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों का भी ठहराव मैहर स्टेशन पर पांच मिनट के अस्थायी ठहराव की सुविधा गोरखपुर से चलने वाली दो ट्रेनों को भी दी गई है। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 11056 एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रात 8:25 बजे पहुंचेगी और 8:30 बजे रवाना होगी। वहीं, गोरखपुर से पुणे जाने वाली 11038 एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर आने वाली 11055 एक्सप्रेस को 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रात 3:10 बजे पहुंचने और 3:15 बजे रवाना होने का समय निर्धारित किया गया है। पुणे से गोरखपुर आने वाली 11037 एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर को मैहर स्टेशन पर सुबह 11:05 बजे से 11:10 बजे तक ठहराव दिया जाएगा। छपरा और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों को भी सुविधा रेलवे ने छपरा, मुजफ्फरपुर और रक्सौल की ओर जाने वाली ट्रेनों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा जाने वाली 11059 एक्सप्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रात 3:10 बजे पहुंचेगी और 3:15 बजे रवाना होगी। चेन्नई से छपरा जाने वाली 12669 एक्सप्रेस 10 से 19 अक्टूबर तक रात 8:50 बजे मैहर पहुंचेगी और 8:55 बजे रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल जाने वाली 15268 एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 10:40 बजे मैहर पहुंचेगी। वहीं, रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 15267 एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का प्रस्थान समय पहुंचने के पांच मिनट बाद निर्धारित किया गया है। मुजफ्फरपुर से वलसाड जाने वाली 19052 एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 11:40 बजे मैहर पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी। इसी तरह वलसाड से मुजफ्फरपुर जाने वाली 19051 एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे रवाना होगी। दुर्ग, नौतनवा और अयोध्या कैंट की ट्रेनों को भी ठहराव दुर्ग से नौतनवा जाने वाली 18201 एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक सुबह 5:35 बजे मैहर पहुंचेगी और 5:40 बजे रवाना होगी। नौतनवा से दुर्ग जाने वाली 18202 एक्सप्रेस 11 से 18 अक्टूबर तक रात 1:55 बजे पहुंचेगी और 2 बजे रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22103 एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 6:45 बजे मैहर पहुंचेगी और 6:50 बजे रवाना होगी। वहीं, अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 22104 एक्सप्रेस 13 से 20 अक्टूबर तक सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी और 8:55 बजे रवाना होगी। सूरत से छपरा जाने वाली 19045 एक्सप्रेस को 11 से 21 अक्टूबर तक रात 2 बजे से 2:05 बजे तक तथा छपरा से सूरत जाने वाली 19040 एक्सप्रेस को 11 से 21 अक्टूबर तक रात 10:40 बजे से 10:45 बजे तक मैहर स्टेशन पर रोका जाएगा। छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 11060 एक्सप्रेस को 12 से 22 अक्टूबर तक रात 8:25 बजे से 8:30 बजे तक ठहराव मिलेगा। वहीं, छपरा से चेन्नई जाने वाली 12670 एक्सप्रेस 12 से 21 अक्टूबर तक सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तारीख और समय की जानकारी जरूर कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
    Next Article
    कैंसर पीड़ित बच्चे से अस्पताल ने वसूले 9 हजार:हाईकोर्ट ने राहत से इंकार किया, अस्पताल को आयुष्मान योजना से हटाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment