Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

    57 minutes ago

    1

    0

    औरैया जिले के बिधूना कस्बे में इलाज में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। भटौली गांव की रहने वाली 24 वर्षीय प्रसूता आइशा को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को परिजन पहले सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया था। हालांकि, परिजन उसे सैफई न ले जाकर भरथना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मृत बच्चे को दिया था जन्म निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह प्रसूता ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद शुरुआती समय में महिला की हालत सामान्य बताई जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। कानपुर ले जाते समय हुआ विवाद हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक खुद अपने निजी वाहन से महिला को कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल संचालक और मृतका के परिजनों के बीच तीखी झड़प भी हुई। गुस्साए परिजन पहुंचे कोतवाली गुस्साए परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे और अस्पताल संचालक के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगी रोकने को पुलिस का जागरूकता अभियान:औरैया में OTP-PIN साझा न करने की अपील, 1930 पर दें सूचना
    Next Article
    नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 18 और ट्रेनें:10 से 22 अक्टूबर तक होगा अस्थायी ठहराव; जानिए गाड़ी के नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment