Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निविया-कोस्को का नकली माल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा:मेरठ में 10 लाख रुपए की फुटबॉल, वॉलीबॉल, होलोग्राम और शीट बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी इलाके में ब्रांडेड कंपनियों की नकली फुटबॉल और वॉलीबॉल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा खुलासा हुआ है। कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपए का नकली माल और बड़ी संख्या में होलोग्राम बरामद किए गए हैं। पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि यहां तैयार माल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से शीट कटिंग, होलोग्राम और खेल सामग्री तैयार की जा रही थी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री संचालक को लिया गया हिरासत में धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पुष्ट होने के बाद उनकी टीम मेरठ पहुंची और पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। पूरी छानबीन के बाद गुरुवार को उनकी टीम को फोर्स उपलब्ध कराया गया, जिसने नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी में चल रही बिशन एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में तैयार माल के साथ ही रॉ मटेरियल भी पकड़ा गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक बिशन लाल को हिरासत में ले लिया। शीट कटिंग की लगाई गई थी मशीन टीम ने पुलिस को लेकर फैक्ट्री में प्रवेश किया तो देखा वहां अंदर शीट कटिंग की कई मशीन लगी है और उन पर पैनल काटने का काम चल रहा था। टीम ने काम रुकवा दिया। देखा तो निविया और कॉस्को कंपनी की शीट से पैनल निकले जा रहे थे। पता चला कि यहां से पैनल निकालकर यह लोग शहर के अलग-अलग इलाके में फुटबॉल सिलने का काम करने वालों को पहुंचाते हैं। वह लोग फुटबॉल और वॉलीबॉल तैयार कर माल लौटा देते हैं। पैकिंग कर बाजार में उतार दिया जाता है माल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से निविया कंपनी की 450 वॉलीबॉल, 9600 निविया कंपनी के होलोग्राम, 660 निविया वालीबॉल शीट कटिंग के अलावा 315 कॉस्को कंपनी की फुटबॉल, 35000 कॉस्को कंपनी के होलोग्राम और 1550 कॉस्को कंपनी की फुटबॉल शीट कटिंग मिली है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि डुप्लीकेसी के इस काम ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर रखा था। जिस कंपनी में वह अपने ब्रांड की फुटबॉल और वॉलीबॉल बेच रहे थे, यह लोग उतने ही दामों में ब्रांडेड कंपनी की फुटबॉल व वॉलीबॉल उपलब्ध करा रहे थे। जिस फुटबॉल को यह 550 रुपए में बेच रहे थे उसकी असल कीमत 1500 रूपए है। सस्ता समझकर लोग नकली फुटबॉल और वॉलीबॉल लेकर जा रहे थे। बड़े स्तर पर चल रहा था यह काम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जितनी बड़ी संख्या में इन ब्रांडेड कंपनी के होलोग्राम पकड़े गए हैं, उससे यह साबित होता है कि बहुत बड़ा ऑर्डर तैयार किया जा रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि फैक्ट्री का तैयार माल उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक सप्लाई किया जा रहा था। कंपनी बिशन लाल से जुड़ी चेन तलाश रही है। इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुग्राम की कंपनी ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मौके से बरामद माल सील कर जप्त कर लिया गया है।कॉपीराइट एक्ट में यह मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एरोन का 17वां स्थापना दिवस:जरूरतमंद बेटियों को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और बच्चों को स्कूल किट मिली
    Next Article
    झांसी में 500 भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ:10 किमी लंबी यात्रा में नाचते-गाते और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते चले श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment