Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एरोन का 17वां स्थापना दिवस:जरूरतमंद बेटियों को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और बच्चों को स्कूल किट मिली

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार शाम 8 बजे दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस में अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और गरीब बच्चों को स्कूल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर विधायक राजीव गुम्बर ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्था के सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाली विभिन्न हस्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा, शिक्षा और मानवता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए संस्था लगातार निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के वर्षों तक समाज सेवा करना आसान नहीं होता। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। संस्था की अध्यक्ष रश्मि टेरेन्स ने बताया कि लाभार्थियों का चयन आधार कार्ड, स्कूल पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किया जाता है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने संस्था का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लगातार कार्य करना बताया। रश्मि टेरेन्स ने यह भी बताया कि एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी शहर में निशुल्क पाठशालाएं चलाती है, जहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, संस्था "दाना-पानी" अभियान के तहत मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराती है। संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर, खेल गतिविधियां और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित करती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, संस्था के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। इस आयोजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रमुखता से परिलक्षित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगंज अग्निकांड: एलडीए कोर्ट का पेशकार निलंबित:पहले ही तीन कर्मचारी निलंबित, 18 अधिकारियों के नाम शासन को भेजे जा चुके हैं
    Next Article
    निविया-कोस्को का नकली माल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा:मेरठ में 10 लाख रुपए की फुटबॉल, वॉलीबॉल, होलोग्राम और शीट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment