Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड-ए 424 पर ऑलआउट:भारत के खिलाफ 74 रन की बढ़त मिली; मुकेश ने 5 और सिराज ने 4 विकेट लिए

    10 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए पहली पारी में 424 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड-ए ने इंडिया-ए पर 74 रन की बढ़त हासिल की। मैथ्यू बॉयल ने शतक लगाया, जबकि डीन फॉक्सक्राफ्ट शतक से 7 रन दूर रह गए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 32 रन बना लिए हैं। बॉयल और फॉक्सक्राफ्ट के बीच 208 रन की साझेदारी मैथ्यू बॉयल ने 152 गेंद पर 110 रन बनाए। डीन फॉक्सक्राफ्ट ने 226 गेंद पर 93 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा क्रिस्टियन क्लार्क ने 41 और विकेटकीपर मिचेल हे ने 31 रन बनाए। ब्रेट रेंडल 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ए के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीस मारियू, कर्टिस हीफी और टिम रॉबिन्सन दूसरे दिन ही आउट हो गए थे। रीस मारियू और कर्टिस हीफी ने 4-4 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन ने 3 रन बनाए। आखिरी तीन विकेटों ने जोड़े 133 रन न्यूजीलैंड ए का सातवां विकेट 291 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद टीम 424 रन तक पहुंची। आखिरी तीन विकेटों ने 133 रन जोड़े। फ्रेजर शीट ने 51 गेंद पर 40 रन बनाए। जायडन लेनॉक्स ने 97 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। जैरोड मैके ने 75 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। सुंदर को एक विकेट मिला इंडिया-ए की ओर से मोहम्मद सिराज ने 35 ओवर में 118 रन देकर 4 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने 29 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वाशिंगटन सुंदर ने 29.5 ओवर में 81 रन देकर एक विकेट लिया। आकाशदीप ने 23 ओवर में 59 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका:न्यूजीलैंड जाने से पहले होगा दूसरा टेस्ट, पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए
    Next Article
    BCCI ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन, IND vs NZ मैच की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment