Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCZCC में अफ्रीकी कलाकारों का भव्य स्वागत:भारतीय संस्कृति और कला से हुए प्रभावित, कलाकारों ने साझा किए अनुभव

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में बुधवार को इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट-4 के तहत अफ्रीका के विभिन्न देशों से आए कलाकारों का पारंपरिक भारतीय अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को करीब से जाना। केंद्र परिसर स्थित महात्मा गांधी कला वीथिका में विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अफ्रीकी कलाकारों ने उत्साह के साथ अवलोकन किया। इस दौरान कलाकारों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के छात्र-छात्राओं से संवाद कर कला और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक कला शैलियों, प्राकृतिक रंगों के उपयोग और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा और उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने सभी अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अफ्रीकी कलाकार प्रयागराज और वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और लोकजीवन से प्रेरित चित्रों का निर्माण करेंगे। इन विशेष कलाकृतियों की प्रदर्शनी 31 मई 2026 को भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। इस सांस्कृतिक यात्रा में इजिप्ट की डॉ. हल्ला शाफे, बुर्किनोफासो के मौसा सावागोगो, कैमरून के मैक्स ल्योंगा साको और चाड के बोरसोर्टा जिमीरा समेत कई कलाकार शामिल हैं। कार्यक्रम भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों की हड़ताल 25 मई तक बढ़ी:लाठीचार्ज के विरोध में कामबंदी, 20 मई तक का दिया था अल्टीमेटम
    Next Article
    मेरठ में लाखों की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार:परीक्षितगढ़ पुलिस ने सर्विलांस से किया खुलासा, अवैध तमंचा भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment