Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Flood से मरने वालों का आंकड़ा 1357 पहुंचा, NDRRMA का सर्च ऑपरेशन जारी

    16 hours ago

    1

    0

    (शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, आठ सितंबर नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि बचाव दल अब भी 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं जबकि अब तक 13,583 लोगों को बचाया जा चुका है।नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद, मरने वालों की संख्या 1,357 हो गई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त कमान ने अब तक चितवन जिले से 363 शव, नवलपरासी पूर्व से 223, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए गए हैं।इसी तरह, रसुवा से 169, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरआरएमए के मुताबिक सोमवार तक केवल 102 शवों की पहचान की गई और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया। चीनी मीडिया की खबरों के मुताबिक इस आपदा से चीन नियंत्रित तिब्बत में भी कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।एनडीआरआरएमए के अनुसार, सोमवार तक रासुवा, नुवाकोट और धादिंग में सरकार द्वारा संचालित आश्रय शिविरों में करीब 3,500 लोग रह रहे थे। लेकिन बाढ़ से बेघर हुए कई अन्य लोगों ने जहां भी जगह मिली, वहां शरण ली है जिनमें स्कूल, मंदिर, मठ, खाली कार्यालय की इमारतें, सामुदायिक इमारतें और जंगलों में लगाए गए तंबू शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में जल विद्युत परियोजनाओं पर भी बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं और आशंका है कि इन परियोजनाओं की भूमिगत सुरंगों में करीब 121 लोग फंसे हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN में भारत को वीटो दो, ब्रिक्स से पहले बोला यूरोपीय संघ
    Next Article
    PIF Summit: ड्रैगन की दादागिरी पर भड़के सदस्य देश, Blue Pacific को 'Red' करने की बीजिंग की साजिश नाकाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment