Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    New Hampshire Primary Elections: जॉन सुनुनू और Chris Pappas के बीच सीनेट सीट के लिए होगा सीधा मुकाबला

    22 minutes from now

    1

    0

    कॉनकॉर्ड (अमेरिका), नौ सितंबर (एपी) न्यू हैम्पशायर में मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस, गवर्नर और राज्य की 424 सदस्यीय विधायिका के लिए उम्मीदवारों का चयन किया। इस चुनाव में कई जाने-पहचाने चेहरे भी मैदान में थे। पूर्व सांसद और रिपब्लिकन नेता जॉन ई. सुनुनू नवंबर में डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस पप्पास का सामना करेंगे।यह मुकाबला अमेरिकी संसद के लिए तीन बार चुनी गईं डेमोक्रेटिक सांसद जीन शाहीन की सीट के लिए होगा। शाहीन ने पुन: चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आठ उम्मीदवार मैदान में थे।इनमें दो पूर्व सीनेटर- सुनुनू और स्कॉट ब्राउन भी शामिल थे। दोनों को शाहीन पहले चुनावों में हरा चुकी हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी में पप्पास ने चार अन्य उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की।पप्पास अपनी मौजूदा न्यू हैम्पशायर के प्रथम कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की सीट छोड़कर सीनेट चुनाव लड़ रहे हैं। उनके इस फैसले के कारण उनकी मौजूदा सीट के लिए भी कई उम्मीदवार मैदान में उतरे। पप्पास की सीट के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दौड़ में शाहीन की बेटी स्टेफनी शाहीन और पूर्व उम्मीदवार मॉरा सुलिवन भी शामिल थीं।कई अन्य प्रमुख उम्मीदवार भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार फिर मैदान में उतरे। रिपब्लिकन पार्टी के एंथनी डीलोरेंजो ने प्रथम कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्राइमरी चुनाव जीता, जबकि लिली टैंग विलियम्स ने दूसरे डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत दर्ज की। अब उनका मुकाबला दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहीं डेमोक्रेटिक सांसद मैगी गुडलैंडर से होगा।जॉन सुनुनू छह साल तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे और उसके बाद एक कार्यकाल के लिए सीनेटर बने। 2008 में शाहीन ने उन्हें सीनेट चुनाव में हरा दिया था। अब 17 साल बाद राजनीति में उनकी वापसी हो रही है।अपने अभियान में सुनुनू ने आवास, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा की बढ़ती लागत, कांग्रेस को जवाबदेह बनाने और मतदाताओं को बेहतर जनसेवा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर जोर दिया है। पिछले महीने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सुनुनू ने कहा कि वह 17 वर्षों से राजनीति से दूर रहे हैं और उन्हें दोबारा चुनाव जीतने की चिंता नहीं है। उनके अनुसार, उन्हें न किसी पद की जरूरत है और न किसी को खुश करने की, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य न्यू हैम्पशायर के लोगों के हितों के लिए आवाज उठाना है।दूसरी ओर, स्कॉट ब्राउन पहले मैसाचुसेट्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2010 में उन्होंने सीनेट का विशेष चुनाव जीतकर सीनेटर (दिवंगत) टेड कैनेडी की सीट हासिल की थी, लेकिन 2012 में वह चुनाव हार गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को पूरा सपोर्ट, जिनपिंग के आने से पहले बोला चीन
    Next Article
    'UK छोड़ने पर कानूनी रोक', भगोड़ा कहे जाने पर भड़के Vijay Mallya, भारत सरकार पर लगाया नाइंसाफी का आरोप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment