Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी

    11 hours ago

    1

    0

    नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज की है। FIR एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और UAPA की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। इन धाराओं के जरिए संभावित लोन-वुल्फ आतंकी मंशा, साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच होगी। NIA हमले के पीछे बड़ी साजिश की जांच करेगी। इस फ्लाइट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला हुआ था। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में ओमानी पायलट ने कैप्टन पर अटैक किया और विमान को गिराने की कोशिश की। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या हमले का संबंध भारत पर संभावित हमले से था। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि पूरी साजिश कैसे तैयार की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक NIA यह पता लगाना चाहती है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं। क्या इसमें दूसरे लोग भी शामिल थे। बड़ा सवाल- क्राइम भारत के बाहर हुआ, फिर NIA जांच क्यों करेगी अपराध भारत के बाहर हुआ हो, तब भी कुछ परिस्थितियों में NIA उसकी जांच कर सकती है। इसका प्रमुख आधार राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की धारा 1(2) है। 2019 के संशोधन के बाद यह कानून भारत के बाहर हुए ऐसे अनुसूचित अपराधों पर भी लागू हो सकता है, जो भारतीय नागरिकों के खिलाफ किए गए हों या भारत के हितों को प्रभावित करते हों। इसके लिए दो बातें अहम हैं- दुबई में इलाज करवा रहे हैं कैप्टन स्मित भारतीय पायलट स्मित मच्छर फिलहाल दुबई में हैं। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उनके सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के बावजूद स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप किया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हमले के बाद विमान को गिराने की कोशिश की गई थी। घटना के दौरान भारतीय पायलट ने स्थिति संभाली और विमान में सवार लोगों को बचाने में मदद की। स्मित को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है। इसके अलावा भारत में केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक
    Next Article
    नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट:दोनों में अराजकता फैलाने की होड़, सरकार सख्ती से निपटेगी; मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment