Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट:दोनों में अराजकता फैलाने की होड़, सरकार सख्ती से निपटेगी; मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

    15 hours ago

    1

    0

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दो अराजक गुट देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक का नेतृत्व INDIA ब्लॉक के राहुल गांधी और दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रही है। नितिन नवीन कहा- INDIA ब्लॉक और CJP में होड़ लगी है कि कौन ज्यादा अराजकता फैलाएगा। भारत की जनता उनके इरादों को अच्छी तरह समझती है। जनता उन्हें नकार चुकी है। नवीन ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार तनाव भड़काने की कोशिशों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर ऐसे मंसूबों को नाकाम करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का बयान ऐसे समय में आया है जब CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का आह्वान किया है। कॉकरोच पार्टी ने SIR के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर और फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं। नवीन बोले- CJP नेताओं की भाषा पर युवाओं की नजर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को खत्म करने और देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में काम किया गया है। हालांकि, अर्बन नक्सल मानसिकता वाले कुछ लोग अब भी देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, INDIA गठबंधन के नेताओं और CJP के कथित युवा नेतृत्व की भाषा पर भी सवाल उठाए। नवीन ने कहा कि देश के युवा इन नेताओं की भाषा पर नजर रख रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा- राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, INDIA गठबंधन के नेताओं और CJP के तथाकथित युवा नेतृत्व की भाषा भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी। देश के लोग भारतीय संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं। संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने, लोकतंत्र को कमजोर करने और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपक्ष पर जनादेश का अपमान करने का आरोप नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं और झूठ फैलाकर जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चुनावी हार से विपक्षी दल हताश हैं और वे देश को शांतिपूर्वक आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद विपक्ष जनता के फैसले को स्वीकार करने या उससे सीखने के बजाय देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। नवीन ने कहा कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में काम करती रहेगी। उन्होंने देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली घरेलू और विदेशी ताकतों का मुकाबला करने की बात कही। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिए गए: ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में; 250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन, इंटरनेट बंद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी
    Next Article
    केरलम में आंधी में स्कूल की छत उड़ी, VIDEO:उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे; लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment