Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIA ने Cyber Attack मामले में पांच राज्यों के ठिकानों पर की छापेमारी

    2 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सरकारी वेबसाइट पर हुए साइबर हमलों की जांच के तहत सोमवार को कई राज्यों में छापे मारे। एनआईए के एक बयान के अनुसार, पांच स्थानों पर छापे मारे गए, जिनमें महाराष्ट्र के पुणे स्थित जुन्नर, गुजरात के खेड़ा स्थित नडियाद, तेलंगाना के करीमनगर स्थित रामागुंडम, बिहार के गोपालगंज और दिल्ली शामिल है। अभिकरण ने बताया कि 25 जून, 2025 को दर्ज मामला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सरकारी इकाइयों की 54 वेबसाइट पर ‘‘वितरित सेवा बाधित’’ (डीडीओएस) हमले करने के प्रयास से संबंधित है।इन हमलों में महत्वपूर्ण कंप्यूटर संसाधनों और महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना (सीआईआई) को निशाना बनाया गया था। एनआईए के अनुसार, इन हमलों का कथित उद्देश्य राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और एकता को नुकसान पहुंचाना तथा लोगों में भय उत्पन्न करना था। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले किए थे।बाईस अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादी संगठन के तीन आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय घोड़ा संचालक की हत्या कर दी थी। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला मूल रूप से गुजरात पुलिस ने दर्ज किया था।आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के जरिए ऐसे संदिग्धों की पहचान की गई, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों को डीडीओएस हमले की तैयारी करने और उसे अंजाम देने के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद और सहयोग दिया था। एजेंसी ने कहा कि सक्षम अदालत द्वारा तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद सोमवार सुबह संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गई। एनआईए ने बताया कि तलाशी के दौरान हैकिंग गतिविधियों से संबंधित सामग्री वाले विभिन्न डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए।उसने बताया कि संदिग्धों से गिरफ्तार आरोपियों के साथ उनके संबंधों को लेकर भी पूछताछ की गई। एनआईए ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और पेन ड्राइव समेत अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police पर हमले के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो नाबालिग बेटे भी पकड़े गए
    Next Article
    Yogi Adityanath ने Ajay Rai पर साधा निशाना, सावन में मछली भोज पर बढ़ा सियासी विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment