Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करेंसी चेस्ट में जाली नोटों से जुड़े षड्यंत्र के मामले में बैंक कर्मचारी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बैंक में करेंसी चेस्ट (मुद्रा रखने का स्ट्रांग रूम) प्रबंधक के पद पर तैनात अमित कुमार इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था।एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 26 अगस्त 2026 को सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी। बयान के अनुसार, जांच के दौरान इस मामले में अमित कुमार समेत बैंक के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। अन्य दो कर्मचारियों में वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक रवि कुमार कसे और करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा शामिल हैं।यह मामला शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया था, जिसे तीन सितंबर को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया। एनआईए ने कहा, ‘‘पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने और सह-आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह
    Next Article
    Meta ने पेश किया नया AI Agent Muse, रोजमर्रा के कामों में करेगा मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment