Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूदौली में मुर्गे की दुकान से चोरी:24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपियों को भेजा गया जेल

    19 hours ago

    1

    0

    जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में मुर्गे की दुकान से 5900 रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें चोरी की पूरी रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, हापा बगिया तिराहा स्थित एक मुर्गे की दुकान से अज्ञात चोरों ने 5900 रुपये नकद पार कर दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अपराध शत्रुघ्न यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें बनगावा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5900 रुपये की पूरी रकम (शत-प्रतिशत बरामदगी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार, अमित कुमार और हिमांशु कौशल, सभी निवासी ग्राम हलियापुर थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ कोतवाली रूदौली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस क्षेत्रधिकारी आशीष निगम ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ विधि कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर से युवक की मौत:पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया, भीड़ ने पीटने की कोशिश की
    Next Article
    दूधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष जलाभिषेक:रात 12 बजे होगी महाआरती, भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment