Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSUI उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से रिहा:भारत मंडपम में PM का विरोध किया था, अमेठी पहुंचने पर स्वागत हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने गृह नगर अमेठी पहुंचे। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह घटना कुछ दिनों पहले दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अर्धनग्न होकर इस कार्यक्रम का विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद सभी नेता वहां से चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं की गिरफ्तारी शुरू की। अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ गांव निवासी सौरभ सिंह को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद सौरभ सिंह पहली बार अमेठी पहुंचे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, युवा कांग्रेस के अमेठी विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष विकास और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह ने इस दौरान कहा कि इस लड़ाई में कांग्रेस के साथ-साथ अमेठी परिवार के लोगों ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों और नौजवानों की मांगों के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा:इलाज के दौरान मौत, वाहन लेकर फरार हुआ चालक
    Next Article
    होलिका की लपटों में 20 सेकेंड तक खड़ा रहा युवक:हाथ जोड़कर सबको बोला- राम राम... होली मुबारक..., संभल में ग्रामीण ने बचाया, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment