Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात:बारिश से कई पुल बहे; 5,000 लोग सुरक्षित जगह भेजे गए, आंध्र प्रदेश और बंगाल में भी अलर्ट

    14 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। IMD के मुताबिक, यह 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के पास गहरे दबाव के रूप में तट पार कर सकता है। ओडिशा में इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। पुलों के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और मौसम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में नाबालिग से रेप, 12 दिन में चौथा मामला:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाया, आरोपी फरार; POCSO में केस
    Next Article
    खाने का तेल सस्ता होगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाई:सोया और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से 5% हुआ; सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment