Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा दौरे पर President Droupadi Murmu, कटक में ऐतिहासिक Bali Jatra का करेंगी शुभारंभ

    51 minutes from now

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वह कटक में बालि जात्रा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी। इसके बाद शाम को कटक पहुंचकर वह वार्षिक व्यापार मेले बालि जात्रा का उद्घाटन करेंगी। मुर्मू रात लोक भवन में बिताएंगी और बुधवार को भुवनेश्वर में आयोजित होम्योपैथी के राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक विनयतोष मिश्रा ने सोमवार को कटक के बालि जात्रा मैदान में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की करीब 70 प्लाटून तैनात की जाएंगी।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर 38 निगरानी टॉवर बनाए गए हैं और 1,400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भुवनेश्वर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Andhra Pradesh के Vizianagaram में खड़ी लॉरी से टकराई SUV, पांच लोगों की मौत
    Next Article
    Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment