Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha के गंजाम जिले में मिनी-ट्रक पलटने से आठ कांवड़िए घायल हुए

    1 hour from now

    2

    0

    ब्रह्मपुर (ओडिशा), नौ अगस्त ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को कांवड़ियों को ले जा रहा एक मिनी-ट्रक पलट जाने से कम से कम आठ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा चमाखंडी थाना क्षेत्र के कालियाबाली के पास उस समय हुआ, जब लगभग 20 लोगों को ले जा रहा वाहन सड़क पर पलट गया।चमाखंडी थाना प्रभारी श्रद्धांजलि सुबुद्धि ने बताया कि ये कांवड़िए रुशिकुल्या नदी से जल लेने के लिए यहां पास स्थित जगदलपुर से जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की योजना सोमवार को अलेश्वर शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करने की थी। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक सहित घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए छत्रपुर के उप-मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा, वाहन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस वाहन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Agra में Fake Call Center का भंडाफोड़, 2500 लोगों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Andhra Pradesh में कार हादसे में घायल Medical Student की मौत पर 20 लाख अनुग्रह राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment