Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत:बेतिया में बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे पिता की भी जान गई, तोड़फोड़-हंगामा

    10 hours ago

    2

    0

    बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। देवेंद्र दुबे के बेटे की छठी थी, उसी कार्यक्रम में डांस हो रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में बच्चे के पिता देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं। हादसे के बाद लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ की। साथ ही कार्यक्रम में लगी कुर्सियां भी तोड़ी गईं। हादसे के वक्त बस में 15 पैसेंजर थे। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ट्रक से बचने के दौरान हादसा शुक्रवार की रात गोरखपुर से बेतिया की ओर यात्री बस आ रही थी। बगहा-लौरिया मेन रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में बस अनियंत्रित हुई। इसी दौरान सड़क किनारे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बस घुस गई। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसे बस से रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे की जन्म की खुशी में नाच रहे पिता की भी मौत 15 अगस्त को देवेंद्र दुबे के बेटे का जन्म हुआ था। जिसकी 21 अगस्त की रात छठी मनाई जा रही थी। भोज के साथ-साथ ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन था। जिसमें गांव के लोगों के साथ-साथ गेस्ट भी थे। रोड पर एलपेजी सिलेंडर से भरा ट्रक आ रहा था, वहीं लौरिया की ओर से शाही ट्रेवेल्स की बस जा रही थी। बस और ट्रक में टक्कर की स्थिति हो गई, जिसके बाद ड्राइवर ने बस मोड़ दी, स्पीड ज्यादा होने के कारण बेकाबू हुई और टेंट में घुस गई। चंद मिनट में वहां प्रोग्राम देख रहे गेस्ट के साथ-साथ बच्चे के पिता देवेंद्र दुबे की भी मौत हो गई। देवेंद्र दुबे पेशे से ड्राइवर थे। पांचवे बच्चे के जन्म पर कार्यक्रम था। उनकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। घायलों का GMCH में चल रहा इलाज हादसे की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को बेतिया जीएमसीएच भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में विनय कुमार यादव, श्याम बाबू, मोती चंद्र महतो, और नरेश राम समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। लोगों ने बस पैसेंडर को नीचे उतारकर तोड़फोड़ की हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हादसे के वक्त बस में 15 यात्री थे। भीड़ ने सभी को नीचे उतारा और फिर तोड़फोड़ की। साथ ही ऑर्केस्ट्रा में लगी कुर्सियों और स्पीकर को भी तोड़ा। हंगामे को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पैसेंजर्स को वहां से निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। --------- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः ग्राउंड रिपोर्टः '30 सेकेंड में घर के सामने 5 लाशें बिछ गईं':जिस बेटे की छठी थी उसी के सामने पिता की मौत; बेतिया हादसे की आंखों देखी रात के करीब 10.45 बजे थे। देवेंद्र मामा ने बेटे की छठी पर ऑर्केस्ट्रा बुलाया था। भोजपुरी गाने पर डांसर नाच रही थी। परिवार और गांव के लोग घर के बाहर जुटे थे। घर के लोग भी डांस कर रहे थे। अचानक से बस आई और रौंदते हुए चली गई। 30 सेकेंड में पूरा माहौल बदल गया। घर के सामने देवेंद्र मामा की लाश पड़ी थी। जिस बेटे के लिए मामा ने छठी का कार्यक्रम रखा था उसी के सामने पिता की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत:यूनिट इन्चार्ज का आरोप- ओवरहीटिंग के चलते हादसा हुआ, कई बार AC लगाने का कहा था
    Next Article
    रूस से पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 ले सकता है भारत:100+ सुखोई-30MKI भी अपग्रेड होंगे; पुतिन के दौरे में डिफेंस डील संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment