Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया-A पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट:इंडिया-A को 163 रन की बढ़त; शम्स मुलानी ने 4 विकेट लिए

    7 hours ago

    1

    0

    इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 को ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त मिली है। टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया-A के लिए जेसन सांघा ने 46 और सैम कोंस्टास ने 25 रन बनाए। भारत के लिए शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया-A ने 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए ऑस्ट्रेलिया-A की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर नाथन मैकस्वीनी का विकेट गंवाया। वह 17 गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 39 रन के स्कोर पर सैम कोंस्टास भी विकेट गिर गया। जेसन सांघा ने स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया इसके बाद जेसन सांघा ने पारी संभालने की कोशिश की। उन्होंने 64 गेंद पर 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। सांघा को शम्स मुलानी ने कैच कराया। तब टीम का स्कोर स्कोर 127 रन था। शम्स मुलानी ने ऑस्ट्रेलिया-A के चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए, जबकि तनुश कोटियन और प्रफुल हिंगे को एक-एक विकेट मिला। भारत की पहली पारी 334 रन पर खत्म हुई इससे पहले इंडिया-A ने पहली पारी में 334 रन बनाए। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 202 गेंद पर शतक पूरा किया। कोटियन और सुदर्शन की फिफ्टी तनुष कोटियन और साई सुदर्शन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। कोटियन ने 69 और सुदर्शन ने 57 रन बनाए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल 14 गेंद पर सिर्फ 3 रन बना सके। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल से ज्यादा समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, कंधे की चोट के कारण रचिन रवींद्र T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने टीम में 7 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के बॉलिंग कोच नॉफ्के छोड़ेंगे टीम:एशियन गेम्स आखिरी असाइनमेंट होगा; नीदरलैंड के हेड कोच बने
    Next Article
    एशियन गेम्स- भारतीय विमेंस हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत:थाईलैंड को 20-1 से हराया, दीपिका ने 9 गोल किए; जापान से अगला मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment