Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया जीत से 6 विकेट दूर:साउथ अफ्रीका का स्कोर-102/4, रेनशॉ ने 82 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया

    17 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से 6 विकेट दूर है। डरबन में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 319 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई। इस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 106 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की थी और मेजबान टीम को 421 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 82 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने केवल 12 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उन्होंने पारी में 4 छक्के लगाए। मैडिनसन ने 6 चौके लगाए कमिंस और वेबस्टर ने 19 गेंदों में जोड़े 44 रन रेनशॉ के आउट होने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने ब्यू वेबस्टर के साथ सातवें विकेट के लिए केवल 19 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। कमिंस ने 12 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जबकि वेबस्टर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस ने साइमन हार्मर के 58वें ओवर में तीन छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 23 रन आए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर दूसरी पारी 58 ओवर में 6 विकेट पर 314 रन पर घोषित कर दी। टीम ने 5.41 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए। हेजलवुड ने मार्करम-बेडिंगहम की साझेदारी तोड़ी पहली पारी में रेनशॉ का शतक, कमिंस के 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 137.2 ओवर में 390 रन बनाए थे। मैट रेनशॉ ने 397 गेंदों में 190 रन की पारी खेली थी। कप्तान पैट कमिंस ने 98 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि लाबुशेन ने 37 और स्मिथ ने 25 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने 4 विकेट, मार्को यानसन ने 3 और अनरिख नॉर्खिया ने 2 विकेट लिए। साइमन हार्मर को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 78 ओवर में 284 रन पर सिमट गई थी। डेविड बेडिंगहम ने 49, एडेन मार्करम ने 37, ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 और मुल्डर ने 30 रन बनाए। हार्मर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने 54 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, हेजलवुड और नाथन लायन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वेबस्टर को 1 विकेट मिला। लाबुशेन लगातार 12 टेस्ट पारियों में अर्धशतक नहीं लगा सके मार्नस लाबुशेन इस टेस्ट की दोनों पारियों में 37-37 रन बनाकर आउट हुए। वह लगातार 12 टेस्ट पारियों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उनके टेस्ट करियर में यह अर्धशतक के बिना सबसे लंबा दौर है। उनका पिछला टेस्ट शतक जुलाई 2023 में आया था और उसके बाद वह 45 पारियां खेल चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान को जीत के लिए 347 रन की जरूरत:रहमत-सेदिकुल्लाह के अर्धशतक; बांग्लादेश ने दूसरी पारी 372/7 पर घोषित की
    Next Article
    पूर्व तेज गेंदबाज का 36 साल की उम्र में निधन, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जारी किया बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment