Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Om Prakash Rajbhar के काफिले को Deoria में काला झंडा दिखाने पर सपा नेता गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कथित तौर पर काला झंडा दिखाने और नारेबाजी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे मईल थाना क्षेत्र के भगवानपुर-पिंडी तिराहे पर उस समय हुई, जब राजभर का काफिला देवरिया से बलिया की ओर जा रहा था।पुलिस ने बताया कि मुरासो गांव निवासी सपा नेता ज्ञान प्रकाश यादव मंत्री के काफिले के कथित तौर पर सामने आ गए और काला झंडा लहराने लगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भगवानपुर चौराहे के पास यादव को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।मईल थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि यादव को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया और सलेमपुर के उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Priyanka Gandhi ने Himachal के मंडी के छात्रों को भेजा संदेश, संवैधानिक मूल्यों की सीख दी
    Next Article
    AAP MLA Kuldeep Kumar को पुलिस ने रिहा किया, Delhi High Court को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment