Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Priyanka Gandhi ने Himachal के मंडी के छात्रों को भेजा संदेश, संवैधानिक मूल्यों की सीख दी

    7 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उन्हें स्कूलों में संवैधानिक मूल्यों, समानता एवं भाईचारे की भावना के बारे में पढ़ना चाहिए तथा उनकी अहमियत समझनी चाहिए। प्रियंका ने ये बातें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू होने के अवसर पर छात्रों के लिए जारी अपने संदेश में कहीं। यह विद्यालय अगस्त 2023 में आई भीषण बाढ़ में बह गया था।प्रियंका ने विनाशकारी बाढ़ को याद करते हुए कहा कि सभी ने हिम्मत के साथ इस आपदा का सामना किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में स्कूल का दौरा करने का वादा किया। प्रियंका ने बाढ़ के बाद 12 सितंबर 2023 को देवरी की यात्रा की थी।मंगलवार को उन्हें स्कूल का दौरा करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल में कक्षाएं शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए प्रियंका का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।सुक्खू ने कहा कि प्रियंका व्यक्तिगत रूप से देवरी आना चाहती थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) सितंबर में छात्रों से मिलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dabholkar case: Bombay High Court ने आरोपी सचिन अंदुरे को दी जमानत
    Next Article
    Om Prakash Rajbhar के काफिले को Deoria में काला झंडा दिखाने पर सपा नेता गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment