Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपो K14x स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹14,999:50MP कैमरा के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6500mAh की बैटरी

    2 hours ago

    1

    0

    टेक कंपनी ओपो ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन ओप्पो K14x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को 50MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ उतारा है। इसमें पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। ओपो K14X को भारत में दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। ओपो K14x : वैरिएंट वाइस प्राइस ओपो K14x : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: ओप्पो K14x फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है। परफॉर्मेंस: ओप्पो K14x फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो कलरOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में ट्रिनिटी इंजन लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। बैटरी: पावर बैकअप के लिए 15 हजार का कम का ओपो 5जी फोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी की ताकत से लैस होकर आया है। यह बड़ी बैटरी कई घंटों का बैकअप देती है जो एक पूरा दिन आराम से निकाल देती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए ओप्पो K14x को 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ओपो के14एक्स 5जी रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को डुअल-व्यू वीडियो मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा। अन्य: ओप्पो K14x 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.4 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बताते चलें कि यह 5जी ओप्पो मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेसारी लाल यादव का 'होलिया में गर्दा होई' रिलीज, वीडियो में छाया होली माहौल
    Next Article
    योगी सरकार का बजट- देश का 65% मोबाइल फोन प्रोडक्शन यूपी में, 15 लाख करोड़ का आया निवेश

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment