Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत:गाजीपुर से गोंड महासभा ने सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की उत्तर प्रदेश शाखा ने उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग की है। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास राम सिपाही गोंड के नेतृत्व में गाजीपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने का आग्रह किया गया है। उपनिरीक्षक गोंड जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर में तैनात थे। ज्ञापन में बताया गया है कि उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड 5 फरवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। इसके बाद 8 और 9 फरवरी 2026 की दरमियानी रात उनका शव अयोध्या में सरयू नदी के समीप बरामद हुआ। परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए गंभीर आशंकाएं व्यक्त की हैं। महासभा का कहना है कि यह प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है और इससे जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं। संगठन ने जोर दिया कि मामले की सच्चाई सामने लाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराना आवश्यक है। महासभा का मानना है कि सीबीआई जांच से शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के रहीमाबाद में हादसा:2 सहेलियां पटरी पर कटीं, पार करते समय आई ट्रेन
    Next Article
    झांसी जिला अस्पताल में नया ट्रामा सेंटर बनेगा:बजट में झांसी को अलग से प्रावधान नहीं, युवा उद्यमियों को बढ़ावा दे रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment