Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर हादसे में दूसरे मृतक की पहचान:मारपीट के दौरान हाईवे पर पहुंचे थे 2 युवक, कंटेनर की चपेट में आए थे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष सड़क से होते हुए हाईवे पर पहुंच गए, तभी वहां से गुजर रहे कंटेनर की चपेट में आकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान पहले ही हो चुकी थी, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने की। दुकान के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के आईआईटी गेट के पास रहने वाला सूरज कुमार (30) अपनी पत्नी इंद्रावती के साथ प्रेम नारायण गुप्ता की फास्ट फूड दुकान में काम करता था। पत्नी ने बताया कि सोमवार देर रात दुकान मालिक का कुछ ग्राहकों से शराब के नशे में विवाद हो गया था। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में कुछ लोग सूरज को आईआईटी से नारामऊ के पास ले गए, जहां दोबारा मारपीट शुरू हो गई। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष हाईवे पर आ गए और इसी दौरान सूरज व चौबेपुर के लक्खा गांव निवासी करन गौतम (26) कंटेनर की चपेट में आ गए। ड्राइवर था करन, तीन भाइयों में सबसे छोटा करन के पिता राम प्रकाश गौतम ने बताया कि उनका बेटा ड्राइवर था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोमवार सुबह वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह पुलिस ने उसके मोबाइल की सिम दूसरे फोन में डालकर सेव नंबरों पर सूचना दी, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। थाना प्रभारी बोले- तहरीर के आधार पर दर्ज हो रहा मुकदमा बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि दूसरे मृतक की भी शिनाख्त हो चुकी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा:अलग-अलग फंदे में डेडबॉडी लटकी थीं; बेटा पत्नी के साथ अलग रहता
    Next Article
    UP बजट से गोरखपुर को मिलेगी रफ्तार:शहर मे खुलेगा मिल्क प्रोडक्शन कंपनी, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment