Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Operation Monsoon Thunder की कामयाबी पर Amit Shah ने NCB और अमेरिकी DEA को सराहा

    3 hours ago

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) को ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ की शानदार सफलता पर बधाई दी। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना था। शाह ने इसे मादक पदार्थ के खतरे से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण बताया।भारत और अमेरिका की एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ चलाया था। इस अभियान के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के छह सदस्यों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से शुरू किए गए ऑपरेशन मॉनसून थंडर की शानदार सफलता पर एनसीबी और अमेरिकी डीईए को हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा, “इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और जब्त किए गए नशीले पदार्थ इस बात का प्रमाण हैं कि मादक पदार्थों के खतरे से निपटने में भारत-अमेरिका की साझेदारी कितनी मजबूत है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि न तो एक ग्राम नशीला पदार्थ भारत में आए और न ही यहां से दूसरे देशों में जाए।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग
    Next Article
    Arunachal Police ने 2019 से जब्त किए 75 करोड़ के नशीले पदार्थ, Pema Khandu ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment