Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में चारपाई पर बेहोश मिला युवक, मौत:मूंग के फसल की बुवाई कराने आया था गांव, रात में शराब पीकर सोया था

    2 hours ago

    1

    0

    फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में मूंग की फसल की बुवाई करवाने आए एक किसान की घर में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोविंद नगर निवासी 35 वर्षीय शिवकांत दुबे के रूप में हुई है। वह देर शाम को फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में अपनी मूंग की फसल की बुवाई के लिए आए थे। रात में वह गांव के अपने घर में सो गए। सुबह 10 बजे तक जब वह नहीं जागे, तो उनके चचेरे भाई राहुल दुबे उन्हें जगाने गए। शिवकांत दुबे बेहोश मिले, जिसके बाद राहुल उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने शिवकांत दुबे को मृत घोषित कर दिया। उनके चचेरे भाई ने बताया कि शिवकांत शराब पीकर घर आए थे और बेहोशी की हालत में चारपाई पर लेटे थे। मृतक के परिवार में एक पांच वर्षीय पुत्र आयांश है। शिवकांत खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:हाथ पर लिखे नाम से पहचान की कोशिश, शव मॉर्च्युरी में रखा
    Next Article
    मनरेगा मजदूरों को 75 दिन से नहीं मिली मजदूरी:सुल्तानपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment