Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में गौकशी मामले का वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, साथी फरार

    1 day ago

    1

    0

    औरैया के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में गौकशी प्रकरण से जुड़े एक वांछित आरोपी को शनिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई। आरोपी मनोज कुमार घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है। देखिए 3 तस्वीरें… कार्रवाई के बाद पुलिस ने की छापेमारी यह कार्रवाई शुक्रवार की रात को भिखेपुर के पास 16 किलोग्राम संदिग्ध मांस के साथ एक नाबालिग को पकड़े जाने के मामले से जुड़ी है। क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दलेलनगर समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश राजपूत ने बरामद मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा की प्रयोगशाला भेजा था। पुलिस इसी मामले में गौकशी से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार तड़के प्रतापपुर अंडरब्रिज के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाबरपुर की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर ब्रेकर के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रतनीपुर-जगदीशपुर, भीखेपुर, थाना अजीतमल निवासी मनोज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी राजा, जो इस्लामनगर, बाबरपुर का निवासी है, मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल मनोज कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस फरार आरोपी राजा की तलाश में दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी 30 जुलाई की रात दर्ज हुए गौकशी प्रकरण में वांछित था। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद संदिग्ध मांस की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की धाराएं और कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि- प्रतापपुर अंडरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। बाइक गिरने के बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में मनोज कुमार घायल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 का संशोधित परिणाम जारी:ग्रुप 'सी' और 'डी' के 1715 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन
    Next Article
    डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत:फिरोजाबाद में काम पर जाते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment