Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत:फिरोजाबाद में काम पर जाते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    23 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में शनिवार तड़के काम पर जा रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रसूलपुर थाना क्षेत्र में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मसरूरगंज निवासी 25 वर्षीय जीसान पुत्र बन्दू खां शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में गौकशी मामले का वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, साथी फरार
    Next Article
    दहेज में पांच लाख रुपये की मांग का आरोप:सोनभद्र में विवाहिता को पीटकर घर से निकाला; पति समेत चार पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment