Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में किशोरी ने फांसी लगाई:खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मंतला भीखेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में अपने ही खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। मृतका की पहचान गोविंद सिंह की पुत्री राधिका (14) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राधिका गुरुवार शाम करीब 3 बजे किसी बात पर घर से निकली थी और खेत की ओर चली गई थी। उस समय घर पर उसकी मां डोली, पिता गोविंद सिंह और छोटा भाई दीपांशु मौजूद थे। काफी देर तक राधिका के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। लगभग एक घंटे बाद जब परिजन खेतों की ओर पहुंचे, तो राधिका आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। घटना की सूचना पर 112 पीआरबी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में गोविंद भगवान की रथयात्रा, श्रद्धालु उमड़े:घंटाघर से शुरू हुई यात्रा में दर्जनों झांकियां और बैंड शामिल, वातावरण भक्ति में डूबा
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत:सीतापुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment