Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिला छत से गिरने से महिला की मौत:होलिका की तैयारी के दौरान संतुलन बिगड़ा, आंगन में गिरकर दम तोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में मंगलवार देर रात एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना होलिका दहन की तैयारी के दौरान हुई। मृतका की पहचान मिश्रीपुर निवासी 50 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी राजू कुमार बाथम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अपने घर में होलिका जलाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे से छत पर लगा जाल (ग्रिल) खोलने को कहा। बेटे ने जाल खोल दिया और नीचे आ गया। इसके बाद सुनीता देवी किसी काम से कमरे में गईं और फिर खुद आंगन से छत पर चली गईं। बताया गया है कि छत पर अंधेरा होने के कारण सुनीता देवी को यह दिखाई नहीं दिया कि जाल पहले से खुला हुआ है। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, खुले जाल के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे आंगन में नीचे गिर गईं। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा ले गए। वहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति राजू कुमार बाथम और उनके पांच बेटे हैं, जिनमें शिवम, विकास, हिमांशु, अवनीश और पवनीश है। इस घटना से गहरे सदमे में हैं। गांव में भी इस दुखद घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के 7 पीएचडी शाेधार्थियों का LOTUS कार्यक्रम में चयन:भारत- जापान के बीच द्विपक्षीय शोध सहयोग को सुदृढ़ करने की है संयुक्त पहल
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, चचेरा भाई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment