Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण:अपेक्षा समिति ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखाया ऑनलाइन विपणन

    14 hours ago

    1

    0

    औरैया में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा दो दिवसीय ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय "गृहिणी से उद्यमी तक" रहा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के व्यावहारिक तरीके सिखाना था। प्रशिक्षक रवि दीक्षित ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन विपणन के माध्यम से महिलाएं घर बैठे अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकती हैं। उन्होंने विपणन की मूल अवधारणाओं, उत्पाद की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग, अधिक मांग वाले उत्पादों की पहचान, स्थानीय एवं ऑनलाइन बाजार की संभावनाओं तथा ग्राहक से संवाद की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन विपणन की शक्ति समझाई गई। ग्रामीण महिलाओं ने व्हाट्सएप बिजनेस के माध्यम से अपने उत्पादों की प्रोफाइल बनाना, आकर्षक फोटो लेना, फोटो साझा करना, कैटलॉग तैयार करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बनाने की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। समिति की सचिव रीना पाण्डेय ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से अपने उत्पादों की ब्रांडिंग कर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वे स्थानीय बाजार तक सीमित न रहकर व्यापक ऑनलाइन बाजार में भी अपनी पहचान स्थापित कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में शिवानी, ललिता, शशिकान्ति, ज्योति, पुष्पा, सावित्री, शिल्पी देवी, मीरा, ममता देवी, अंजलि देवी, अंकिता, राधा, हिमा, राखी देवी, सुषमा, रूबी, रेनू सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं:विसरा जांच को भेजा गया, पिता ने पांच दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, कमरे से मिला था शव
    Next Article
    औरैया से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला:कानपुर देहात में सड़क हादसे में मुख्तार आलम की मौत, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment