Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में स्कार्पियो-बाइक की आमने-सामने टक्कर:बिजली विभाग कर्मी की इलाज के दौरान मौत

    4 hours ago

    1

    0

    औरैया के बेला-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम नीमहार मोड़ के सामने एक तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कन्नौज जनपद के नगला खेमकरन गांव निवासी बाइक सवार उदय प्रताप (30-35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, उदय प्रताप अपनी पत्नी प्रीति से मिलने सहार जा रहे थे। नीमहार मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उदय प्रताप सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि, कुछ दूर जाने पर वाहन का अगला टायर फट गया, जिसके बाद चालक स्कार्पियो को छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि वाहन में महिला और बच्चे भी सवार थे, जो बाद में पीछे से आई एक अन्य कार में बैठकर चले गए। परिजनों को घटना की सूचना दी सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश ने घायल उदय प्रताप को एंबुलेंस से सीएचसी सहार भेजा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार, उदय प्रताप पिछले लगभग आठ वर्षों से बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत थे और सौरिख क्षेत्र में तैनात थे। फरार चालक की तलाश जारी उनके परिवार में पत्नी प्रीति और दो बेटे दीपांशु (13) व मयंक (8) हैं। उदय प्रताप अपने तीन भाइयों में मंझले थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ बोले- प्रिवेंटिव हेल्थ केयर से घटेगा अस्पतालों का बोझ:नोएडा में इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, AI-MRI और 160-स्लाइस CT की सुविधा
    Next Article
    इटावा में युवती को साइकिल समेत गिराकर नशीली वस्तु सुंघाई:खेत खरीदने के लिए निकलीं थी, 70 हजार रुपए लूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment