Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ ने कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का निरीक्षण किया:बलरामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में व्यवस्थाएं परखीं

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद में चल रहे कैंसर एवं टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खंड बलरामपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने निर्देश दिया कि कैंप में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समुचित जांच की जाए और संदिग्ध मरीजों को शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने के लिए समय पर उच्च चिकित्सा इकाई पर रेफर किया जाए। निरीक्षण के समय तक कैंप में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने कुल 19 मरीजों की कैंसर एवं टीबी की स्क्रीनिंग की थी। सीएमओ ने स्क्रीनिंग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान ही प्रभावी उपचार की कुंजी है। उन्होंने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग कैंप में लाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:पत्नी को किया था आखिरीकॉल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड:अहिंसा बिल्डर के 50 ठिकानों पर चल रही जांच, 50 करोड़ की कर चोरी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment