Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर में चढ़ावा-खर्च की जानकारी अब वेबसाइट पर मिलेगी:22 जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

    1 day ago

    1

    0

    राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पारदर्शिता बढ़ाने का फैसला किया है। अब मंदिर की आय, खर्च और श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए बहुमूल्य दानों का पूरा विवरण ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके अलावा 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में एसआईटी की जांच रिपोर्ट, खाली पदों पर नियुक्ति और विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा होगी। हर महीने वेबसाइट पर जारी होगा पूरा हिसाब नई व्यवस्था के तहत दान पात्र, दान काउंटर, विदेशी दान (एफसीआरए), बैंक ब्याज और अन्य सभी आय का मासिक ब्यौरा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। पहली बार रामलला को चढ़ाई गई बहुमूल्य वस्तुओं का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक किया जाएगा। साथ ही मंदिर के राजस्व और निर्माण संबंधी खर्च का पूरा हिसाब भी श्रद्धालु ऑनलाइन देख सकेंगे। अब तक ट्रस्ट हर चार महीने में होने वाली बैठक में केवल ट्रस्टियों के सामने आय-व्यय का ब्यौरा रखता था। बहुमूल्य दानों की जानकारी भी सीमित स्तर पर साझा की जाती थी। अब इसे सार्वजनिक करने की तैयारी की गई है। दानदाताओं की शिकायतों के बाद लिया फैसला हाल के दिनों में कई दानदाताओं ने आरोप लगाया था कि मंदिर में दी गई उनकी बहुमूल्य भेंट की न तो रसीद मिली और न ही वह मंदिर में दिखाई दी। इसके बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। ट्रस्ट का कहना है कि गर्भगृह में जगह सीमित होने के कारण सभी भेंट की गई वस्तुओं को रखना संभव नहीं है। साथ ही सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातुओं की जांच के बाद ही उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, इसलिए तुरंत रसीद देना संभव नहीं होता। पहले भी सार्वजनिक किए गए थे दान के साक्ष्य विवाद के बाद 6 जुलाई को ट्रस्ट ने कई बहुमूल्य दानों की जानकारी सार्वजनिक की थी। इनमें स्वर्ण मंडित रामचरितमानस, बहुमूल्य हार, चांदी की पादुका और 200 किलो चांदी की सिल्लियों से जुड़े दस्तावेज भी मीडिया के सामने रखे गए थे। 22 जुलाई की बैठक में होंगे बड़े फैसले ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला हो सकता है। इसमें खाली ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति, एसआईटी की रिपोर्ट पर चर्चा और निर्माण, वित्त, ऑडिट, धार्मिक तथा प्रबंधन समितियों के पुनर्गठन पर विचार किया जाएगा। पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के पद छोड़ने और अयोध्या नरेश के निधन के बाद कई समितियों में रिक्तियां हैं। ऐसे में नए सदस्यों की नियुक्ति और कुछ समितियों के अध्यक्ष बदले जाने की भी संभावना है। एसआईटी जांच अंतिम चरण में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रही है। जांच के दौरान पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, पूर्व सहायक प्रशासक गोपाल राव समेत कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। एसआईटी गणनाकर्मियों की नियुक्ति, कथित कमीशनखोरी, ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका और बैंक व सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी की भी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। ट्रस्ट का मानना है कि आय-व्यय और बहुमूल्य दानों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत होगा तथा मंदिर की व्यवस्था पहले से अधिक पारदर्शी बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर पर अकेला रहता था, शराब की लत से परेशान पत्नी मायके चली गई थी
    Next Article
    प्रभुजगन्नाथ ने सफेद वस्त्र धारण कर भक्तों को दिया दर्शन:पुजारी ने परवल के जूस का लगाया भोग,कल डोली में सवार होकर करेंगे नगर भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment