Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरब्रिज के बावजूद यात्री पार कर रहे रेलवे लाइन:रामपुर स्टेशन पर दूसरा ओवरब्रिज निर्माणाधीन, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    7 hours ago

    1

    0

    रामपुर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। स्टेशन पर एक रेलवे ओवरब्रिज चालू हालत में है, इसके बावजूद सोमवार सुबह कई यात्री प्लेटफार्म बदलने के लिए ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय रेलवे लाइन पार करते दिखाई दिए। वहीं, दूसरे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अजीतपुर के फुरकान बोले यहां पुलिस होती तो कानून का डर होता। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर प्लेटफार्म संख्या एक और तीन के आसपास यात्रियों की आवाजाही थी। इस दौरान कई यात्री बिना ओवरब्रिज का इस्तेमाल किए रेलवे लाइन पार करके एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाते नजर आए। इसी दौरान ट्रेनों का आवागमन भी जारी था। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक ओवरब्रिज पहले से चालू है। इसके बावजूद कुछ यात्री कम दूरी और समय बचाने के लिए सीधे रेलवे लाइन पार करने का रास्ता अपना रहे हैं। दूसरे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल रेलवे लाइन पार करना प्रतिबंधित होने के बावजूद यात्री लगातार इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं। पहले भी रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सोमवार सुबह स्टेशन पर कई यात्री इस जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि जीआरपी थाना पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म संख्या एक, दो और तीन पर रेलवे लाइन पार करने वाले लोगों को रोजाना चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी वसूला जाता है। चालू ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील उन्होंने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार सुबह मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी में इधर-उधर तैनात होंगे। उन्होंने यात्रियों से रेलवे लाइन पार करने के बजाय चालू ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत चौड़ी होगी रोड:206 से अधिक दुकान-मकान, शोरूम, हॉस्पिटल, पुलिस चौकी और धार्मिक स्थलों पर चलेगा बुलडोजर
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के परसा-चौराहे पर अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे के बाद चार लोगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment