Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर के परसा-चौराहे पर अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे के बाद चार लोगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया

    7 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में परसा चौराहे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार निशांत यादव घायल हो गए और उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद जब निशांत ने कार चालक से घटना के बारे में पूछताछ की तो चालक समेत चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। निशांत यादव बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह डुमरियागंज से बांसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परसा चौराहे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोट आई और स्कूटी भी टूट गई। पूछताछ करने पर कार से उतरे चार लोग निशांत के मुताबिक, हादसे के बाद उन्होंने कार चालक से टक्कर के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि कार चालक दीप यादव और उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग कार से नीचे उतर आए। इसके बाद चारों ने निशांत के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद निशांत ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार नंबर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस डुमरियागंज पुलिस ने कार चालक दीप यादव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल बताई जा रही अर्टिगा कार का नंबर यूपी 32 क्यूडब्ल्यू 9228 है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरब्रिज के बावजूद यात्री पार कर रहे रेलवे लाइन:रामपुर स्टेशन पर दूसरा ओवरब्रिज निर्माणाधीन, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
    Next Article
    महोबा के बेलाताल में बुंदेलखंड की पहली हाईटेक नर्सरी:दो महीने में 1.15 लाख हाइब्रिड पौधों की बिक्री, 2 रुपए से शुरू है सब्जी पौधों का रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment