Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से टकराकर खाई में पलटी बारातियों से भरी कार:6 बार पलटी, 12 मीटर दूर गिरी, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के रायबरेली में बारातियों से भरी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद 6 बार पलटते हुए रोड साइड 4 फिट गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दुल्हन का सगा भाई भी शामिल है। बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले लोग बारात में शामिल होने के लिए आए थे। ट्रेन से रायबरेली पहुंचे थे। जहां दुल्हन का भाई अपने दोस्त के साथ उनके कार से रिसीव करने पहुंचा। सभी 5 लोग कार से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई और इसके बाद खाई में गिर गई। 6 बार पलटने के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया। 7 फिट की कार महज 5 फिट की रह गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कार के आसपास शव और घायल बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों को रायबरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर डीह थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए कैसे हुआ हादसा… प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र निवासी विष्णु ठाकुर मिश्रा की बेटी गुरुवार को शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए विष्णु ठाकुर के बेटे चंदर मिश्रा के दोस्त बुलंदशहर निवासी मुकेश (40), उसका बेटा दिव्यांश उर्फ कुणाल (20) और अलीगढ़ का रहने वाला कुणाल का दोस्त रामू (20) शादी में शामिल होने के लिए आए थे। तीनों लोग बुधवार सुबह नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर चंदर और उसका दोस्त अभिषेक सिंह इको स्पोर्ट्स कार (UP70 AV 0828) से स्टेशन रिसीव करने पहुंचे थे। सभी लोग स्टेशन से प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित घर जा रहे थे। रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर डीह थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के बिजली पॉवर हाउस के करीब सुबह लगभग 8 बजे कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार करीब 6 बार पलटते हुए रोड से करीब 12 मीटर दूर 4 फिट गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का बोनट टूट कर अलग हो गया। अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग उछल कर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि कार के आसपास शव और घायल बिखरे हुए थे, जो दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी को डीह सीएचसी पहुंचाया। जहां मुकेश, उसके बेटे दिव्यांश और रामू को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल चंदर और उसके दोस्त अभिषेक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। शादी की शहनाइयों की बजाय पसरा मातम दुल्हन के पिता विष्णु मिश्रा ने बताया- कल ही मेरी बेटी की शादी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घर में खुशी का माहौल था। इस हादसे के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। पुलिस बोली- तेज रफ्तार के कारण हादसा डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया- तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में गिर गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर के मत्स्य इंस्पेक्टर सस्पेंड; सहायक निदेशक का पूरा विभाग मुख्यालय अटैच; मंत्री संजय निषाद की नाराजगी के बाद एक्शन
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में लगे मोहन भागवत गो बैक के नारे:NSUI छात्रों का पुलिस से तीखी नोकझोंक, टांगकर ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment