Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर के मत्स्य इंस्पेक्टर सस्पेंड; सहायक निदेशक का पूरा विभाग मुख्यालय अटैच; मंत्री संजय निषाद की नाराजगी के बाद एक्शन

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में भ्रष्टाचार और लापरवाही में मत्स्य इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की नाराजगी के बाद कानपुर मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा समेत सहायक निदेशक मत्स्य के समस्त कर्मचारियों को मुख्यालय से अटैच किया गया। ये आदेश महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी ने जारी किए हैं। मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी केसी वर्मा, उदूर् अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक आयशा खातून, कनिष्ठ सहायक अमरीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक प्रतिमा उमराव, कनिष्ठ सहायक प्रबल कुमार, मुछआ सतीष निषाद, अजय सिंह को मत्स्य निदेशालय संबद्ध कर दिया। पढ़िए पूरी खबर 2 महीने से वेटिंग में चल रहीं IAS को मिली पोस्टिंग; वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया यूपी सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में लौटीं IAS अफसर वी. हेकाली झिमोमी को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अब तक इस विभाग का काम अनिल कुमार-3 देख रहे थे। अनिल कुमार अब पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे। वी. हेकाली झिमोमी 1996 बैच की यूपी कैडर की IAS अफसर हैं। वह स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है। वी. हेकाली झिमोमी अक्टूबर, 2021 से दिसंबर, 2025 तक भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थी। 2 जनवरी को यूपी लौटने के बाद से वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा में चल रही थीं। करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद उन्हें पोस्टिंग मिली है। इस दौरान 6 बार आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई, लेकिन उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली। मंगलवार को जारी दो आईएएस की तबादला सूची में झिमोमी को वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन का प्रमुख सचिव बनाया गया। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से; अंगूठी- माला पहनकर एग्जाम नहीं दे पाएंगे स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षाएं 12 मार्च, 2026 तक चलेंगी। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परीक्षा से पूर्व मंगलवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ शिविर कार्यालय में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 222 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केन्द्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरी परीक्षा अवधि में सक्रिय रखा जाएगा तथा अति संवेदनशील केन्द्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। आजमगढ़ में 3 सगे भाइयों के साथ 12 को उम्रकैद: 1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिलने पर दंगा हुआ आजमगढ़ में कोर्ट ने 27 वर्ष पहले एक हत्या और उसके बाद हुए दंगा के 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आज इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। सभी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उम्रकैद की सजा पाने वालों में तीन सगे भाई भी हैं। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAK डॉन का लॉरेंस गैंग को धमकी:बोला- जितने हथियार दिखाए, उतने मेरे पास बेकार पड़े; गैंगस्टर बनने का शौक तो चेहरा दिखाओ
    Next Article
    पेड़ से टकराकर खाई में पलटी बारातियों से भरी कार:6 बार पलटी, 12 मीटर दूर गिरी, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment