Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकूला में चाकू गोदकर युवक की हत्या:लूट का विरोध करने पर पेट चीरा, हमले में फेफड़ा फटा; 21 दिन पहले हुई थी शादी

    4 hours ago

    1

    0

    पंचकूला में बदमाशों ने चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बाइक रोककर युवक के साथ लूट की कोशिश की। उसने जब विरोध किया तो तेजधार चाकू से उसका पेट चीर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हमले में युवक का फेफड़ा भी डैमेज हो गया। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक दीपक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी के दीपक के रूप में हुई है। उसकी करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। 17 फरवरी को ही वह पत्नी के साथ पंचकूला लौटा था, लेकिन 2 दिन पहले पत्नी होली के लिए मायके लौट गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक अभी पंजाब के ढकौली में रह रहा था। जबकि पंचकूला के आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में जॉब करता था। बाइक रुकवाकर हत्या की ढकौली के ममता एनक्लेव निवासी दीपक सोमवार- मंगलवार की रात करीब 2 बजे बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंचकूला के सेक्टर-12 ए के पास पहुंचा, तभी पैदल आए 2 बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। चाकू दिखाकर एक बदमाश दीपक के साथ लूट करने लगा। जबकि उसका साथी आसपास के एरिया की निगरानी करने लगा। जब बदमाशों को दीपक के पास से कोई ज्वेलरी और कैश नहीं मिली तो आरोपी उससे मोबाइल छीनने लगे। दीपक ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके पेट में चाकू मार दिया। जबकि आरोपी दीपक की बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। अब 2 पॉइंट में दीपक के बारे में जानिए…. डीसीपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी पंचकूला डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप डिवाइडर से टकराया, 10 फीट उछलकर गिरे लोग,VIDEO:उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बच्ची-ड्राइवर की मौत
    Next Article
    बोगस कंपनियां बनाकर करोड़ों की GST चोरी का खुलासा:ई-रिक्शा चालक के नाम पर कंपनी और 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला, लोन के नाम पर लिया था दस्तावेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment