Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोगस कंपनियां बनाकर करोड़ों की GST चोरी का खुलासा:ई-रिक्शा चालक के नाम पर कंपनी और 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला, लोन के नाम पर लिया था दस्तावेज

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बोगस कंपनियां बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का मंगलवार को खुलासा किया। गिरोह लोन दिलाने के नाम पर ई-रिक्शा चालक, छात्रों और गरीब तबके के लोगों के दस्तावेज लेता था। इसके बाद उनके नाम से फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम करके हड़प लेता था। ई-रिक्शा चालक के बेटे के खाते से 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला है। एक-एक रुपए के लिए मोहताज रिक्शा चालक और उसका परिवार जानकारी मिलने के बाद दंग रह गए। पुलिस की जांच में अब तक इस तरह से ठगी करने वाली 38 बोगस कंपनियां सामने आई और करीब इन कंपनियों में 250 करोड़ का ट्रांजेक्शन सामने आया है। जल्द ही पुलिस जीएसटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पूरे गिरोह का खुलासा करेगी। एक कमरे की जगह पर चल रही थीं करोड़ों का लेन-देन करने वाली बड़ी कंपनियां पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोगस कंपनियां बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर निवासी अनुराग वर्मा ने नजीराबाद थाने में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने बहन की शादी के लिए लोन लेने के लिए एक एजेंट को दस्तावेज दिए थे, लोन तो नहीं हुआ लेकिन उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। नजीराबाद थाने की पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि दंग रह गई। जांच में पता चला कि गिरोह ने उनके दस्तावेज पर यशोदा नगर में पार्वती ट्रेडर्स के नाम से बोगस कंपनी बनाई और एचडीएफसी बैंक में फर्म के नाम पर अकाउंट खुलवा दिया था। सभी जगह जीएसटी से लेकर बैंक में ठगों ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। फर्म के नाम पर करोड़ों का आईटीसी क्लेम करके जीएसटी चोरी कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तब सामने आया कि ठीक इसी तरह उन्नाव के इंदिरा नगर निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज गुप्ता के बेटे उज्जवल गुप्ता को भी मां की बीमारी का इलाज के नाम पर लोन कराने के नाम पर दस्तावेज लिया था। उज्जवल के नाम पर भी बोगस कंपनी बनाकर उसके नाम पर एचडीएफसी बैंक में खोले गए अकाउंट में 117 करोड़ का ट्राजेक्शन किया गया। पुलिस ने जब ई-रिक्शा चालक मनोज और उनके बेटे उज्जवल को हिरासत में लिया तो दंग रहे गए। अपने अकाउंट में अरबों का ट्रांजेक्शन और करोड़ों की रकम होने पर उन्हें भी विश्वास नहीं हो रहा था। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि लोन के नाम पर दिए गए दस्तावेज से ठगों ने बोगस कंपनी बनाकर उनके नाम पर जीएसटी चोरी की जा रही है। पुलिस की अब तक की जांच में 38 बोगस कंपनियों में करीब 250 करोड़ का ट्राजेक्शन मिला है। शातिर ठगों ने भोले-भाले गरीब, ई-रिक्शा चालक और छात्रों के दस्तावेज लेकर एक-एक कमरे में बड़ी-बड़ी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों की जीएसटी चोरी का खेल किया है। इस तरह करते थे पूरा खेल फर्जी फर्मों का पंजीकरण फर्जी बिलिंग इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का खेल ठगी का अंतिम लाभ
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में चाकू गोदकर युवक की हत्या:लूट का विरोध करने पर पेट चीरा, हमले में फेफड़ा फटा; 21 दिन पहले हुई थी शादी
    Next Article
    अलीगढ़ में युवक की हत्या मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार:वर्चस्व को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था, गोली लगने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment