Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत चुनाव के विवाद में 8 पर केस, जेल भेजे:सांसद डिंपल यादव ने बताया लोकतंत्र पर प्रहार, बोली- अधिकारी कटवा रहे वोट

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भाई खां में पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मारपीट और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने के आरोपों को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग छतों से ईंट-पत्थर फेंकते नजर आए, जबकि नीचे खड़े लोग लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद जुहूर ने बीएलओ जुल्फिकार अहमद पर पंचायत वोटर लिस्ट में फर्जी वोट जोड़ने और कुछ नाम काटने का आरोप लगाया। जुहूर ने शमशाद अहमद, ग्यास अहमद, मुख्तियार अहमद, सरफराज और शहजाद सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वोट काटने का आरोप बेबुनियाद था और उन पर पहले हमला किया गया।सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि यह विवाद पंचायत चुनाव से संबंधित था और इसका एसआईआर सूची से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि एसआईआर सूची विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए होती है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के 8 लोगों को शांति भंग की धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं इस मामले को लेकर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से जनपद मैनपुरी में मतदाताओं के नाम हटाना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि अधिकारियों द्वारा वोट कटवाने जैसे गंभीर भ्रष्टाचार की ओर और भी स्पष्ट संकेत करता है। जनता जागरुक है हर वोट पवित्र है और इसे चीन की हर कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 96.22 प्रतिशत धान खरीद पूरी:14 हजार से ज्यादा किसानों से 65,431 मीट्रिक टन धान खरीदा गया
    Next Article
    मौसम बदलने से उन्नाव में बढ़ी मरीजों की भीड़:जिला अस्पताल की ओपीडी में 6 सौ से अधिक लोग पहुंचे, वायरल के मामले बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment