Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम बदलने से उन्नाव में बढ़ी मरीजों की भीड़:जिला अस्पताल की ओपीडी में 6 सौ से अधिक लोग पहुंचे, वायरल के मामले बढ़े

    10 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में बदलते मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड से सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में जलन और हल्के बुखार जैसी शिकायतें बढ़ गई हैं। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 से अधिक मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मरीजों को पर्ची बनवाने और डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की भारी भीड़ देखी गई। मरीजों ने अपनी परेशानियां साझा कीं। मरीज सोनू ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत है। उन्होंने सुबह पर्ची बनवाई, लेकिन डॉक्टर से परामर्श लेने में दोपहर हो गई। अन्य मरीजों ने आंखों में जलन, गले में खराश और तापमान में अचानक बदलाव के कारण होने वाली परेशानी बताई। डॉक्टरों के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन से फैलने वाला वायरल संक्रमण है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्ति इस मौसम में अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम की हल्की ठंड को नजरअंदाज न करें, गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं और सीधे धूप के संपर्क से बचें। साथ ही, विटामिन-सी युक्त फलों और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की भी सलाह दी गई। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि सभी डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उनका कहना है कि इस मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है और मार्च तक ऐसे मामलों में बढ़ोतरी बनी रह सकती है। यदि किसी को लंबे समय तक बुखार रहे या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव के विवाद में 8 पर केस, जेल भेजे:सांसद डिंपल यादव ने बताया लोकतंत्र पर प्रहार, बोली- अधिकारी कटवा रहे वोट
    Next Article
    जौनपुर में स्कूल का CCTV कैमरे खोल ले गए चोर:सुबह में बोर्ड परीक्षा के दौरान चला पता, चोरी की वारदात का VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment