Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पडिक्कल बोले- पिच उम्मीद से ज्यादा सपाट मिली:एक सेशन पर फोकस कर रहे, बढ़त को जितना हो सके बढ़ाना जरूरी

    11 hours ago

    2

    0

    भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व की पिच उम्मीद से ज्यादा सपाट मिली। टीम को उम्मीद थी कि विकेट पर ज्यादा घास होगी और गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पडिक्कल ने कहा कि भारतीय टीम फिलहाल एक समय में एक सेशन पर ध्यान दे रही है। टीम की कोशिश ज्यादा बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 486 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंडिया ने 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पडिक्कल ने राहुल के साथ शतकीय साझेदारी की पडिक्कल ने 175 गेंद पर 80 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। हालांकि वे शतक से चूक गए। उन्हें काइल जैमीसन ने बोल्ड किया। उन्होंने ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। राहुल के साथ साझेदारी पर पडिक्कल ने कहा- ‘दिन की शुरुआत में दोनों बल्लेबाजों के लिए पहला सेशन निकालना जरूरी था। अगर न्यूजीलैंड को शुरुआत में विकेट मिलता, तो टीम मुश्किल में आ सकती थी।’ राहुल और गिल ने भी शतक लगाए भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने 290 गेंद पर 136 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंद पर 85 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 146 गेंद पर 98 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऋषभ पंत 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राहुल ने वह किया जो गावस्कर-सहवाग भी नहीं कर सके: सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने; तीसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल ने 6 महीने पहले शुरू की न्यूजीलैंड की तैयारी:रूट-ब्रूक के वीडियो देखकर बनाया गेम प्लान; 290 बॉल पर 136 रन बनाए
    Next Article
    भारत वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड से आगे निकला:तीसरे दिन स्कोर 486/4, गिल शतक चूके, पंत नाबाद; राहुल ने 136 रन बनाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment