Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांडेश्वरनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़:शिवालयों में गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सावन माह के पहले सोमवार पर संगम नगरी शिवमय हो गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर पाण्डेश्वर नाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार पर सबसे अधिक भीड़ महाभारतकालीन पांडेश्वरनाथ महादेव धाम (पड़िला) में देखने को मिली। यहां भोर से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। पहले मंदिर की 3 तस्वीरें देखिए - महाभारतकाल से जुड़ी है पांडेश्वरनाथ धाम की मान्यता मंदिर के मंहत देवेंद्र गिरी महराज ने बताया कि शहर से करीब 15 किमी दूर थरवई क्षेत्र के ईशान कोण में स्थित पांडेश्वरनाथ महादेव धाम का विशेष धार्मिक महत्व है। जनश्रुति के अनुसार, अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडव पड़िला गांव में कुछ समय तक रुके थे। उन्होंने यहां शिवलिंग की स्थापना कर मंदिर का निर्माण कराया था। तभी से यह स्थल पांडेश्वरनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां पूरे सावन माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने और लगातार 40 दिनों तक दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु भगवान शिव को लाल ध्वजा (निशान) और लाठी अर्पित करते हैं। आसपास के जिलों से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु पांडेश्वरनाथ धाम में प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर, रायबरेली, भदोही और वाराणसी समेत कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सावन भर यहां कांवड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर में प्रतिदिन विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। सावन और अधिमास में यहां विशाल मेले का भी आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ACP अरुण कुमार पाराशर ने बताया- श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। ----------------------------------- काशी में भक्तों की 3km लंबी लाइन, ड्रोन VIDEO:जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकेंड मिल रहा, कमिश्नर ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए आज सावन का पहला सोमवार है। काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा है। अब तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ियों और भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘आप में से कितने Gen-Z हैं?’:लखनऊ में अवनीश अवस्थी का युवाओं से सवाल, 30 कंपनियों का रोजगार मेला
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे टीचर-ट्रांसलेटर की मौत:जौनपुर में हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुसी कार, 3 दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment