Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे टीचर-ट्रांसलेटर की मौत:जौनपुर में हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुसी कार, 3 दोस्त घायल

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी के जौनपुर में टीचर और कोर्ट ट्रांसलेटर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त घायल हो गए। सभी लोग बैगनआर कार से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बक्शा थाना क्षेत्र में वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी 5 लोग उन्नाव के रहने वाले थे। शनिवार को कार से वाराणसी गए थे। मरने वालों की पहचान टीचर अखिलेश शुक्ला (40) और ट्रांसलेटर अंकित शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- टीचर की दो बेटियां, भाई की मौत हो चुकी टीचर अखिलेश शुक्ला पत्नी और 10 और 7 साल की दो बेटियों के साथ उन्नाव की आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। वह अचलगंज क्षेत्र के बदरका प्राथमिक विद्यालय में असिस्टेंट टीचर थे। 12 साल पहले उनके बड़े भाई मुकेश शुक्ला का निधन हो चुका था। एक बहन रुचि की शादी हो चुकी है। वहीं, अंकित शुक्ला उन्नाव जिला कोर्ट में ट्रांसलेटर थे। घायल संदीप मिश्रा और शोभित श्रीवास्तव सरकारी टीचर हैं, जबकि शोभित शुक्ला निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पांचों कार में फंसे, पुलिस ने निकाला परिवार के मुताबिक, दर्शन के बाद रविवार रात पांचों दोस्त वैगनआर कार (UP 32 PU 5119) से उन्नाव लौट रहे थे। सोमवार सुबह जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास पहुंचे थे, तभी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक (UP 44 AT 3818) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे की सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश शुक्ला और अंकित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शोभित श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा और शोभित शुक्ला घायल हुए हैं। तीनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल संदीप ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट हादसे में घायल संदीप मिश्रा ने बताया कि वे सभी शनिवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी गए थे। दर्शन के बाद रविवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच उन्नाव के लिए रवाना हुए। रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई, इसलिए उन्होंने एक होटल के पास कार रोक दी और करीब डेढ़ घंटे तक मौसम सामान्य होने का इंतजार किया। बारिश थमने पर उन्होंने दोबारा यात्रा शुरू की। जौनपुर के पास सड़क किनारे एक ट्रक बिना इंडिकेटर, पार्किंग लाइट या डिपर के खड़ा था। बारिश और अंधेरे की वजह से कार चला रहे शोभित श्रीवास्तव को ट्रक दिखाई नहीं दिया। जब तक ट्रक नजर आया, तब तक दूरी बहुत कम बची थी। शोभित ने कार संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे के समय अंकित शुक्ला आगे वाली सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर मैं (संदीप मिश्रा), अखिलेश शुक्ला और शोभित शुक्ला बैठे थे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को भी कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ------------------------- महिला डॉक्टर ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी:गाजियाबाद में 18 महीने पहले पति से हुआ था तलाक, पिता बोले- डिप्रेशन में थी गाजियाबाद में रविवार शाम करीब 7 बजे महिला डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला का करीब 18 महीने पहले पति से तलाक हुआ था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना थाना नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांडेश्वरनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़:शिवालयों में गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे
    Next Article
    'मुझ पर हमला करने वाला यूपी CM-डिप्टी सीएम का करीबी':पप्पू यादव बोले- पीएम एक्शन लीजिए; सांसद पर घर में घुसकर फेंका गया था जूता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment