Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम:भाजपा कार्यालय बिजनौर में गोष्ठी आयोजित, आदर्शों पर चलने का आह्वान

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान 'बॉबी' ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। गोष्ठी में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पूर्व जिलाध्यक्ष और भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर महेंद्र धनौरिया ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, उनके सादगीपूर्ण जीवन, संगठनात्मक विस्तार के मूल्यों और प्रधानमंत्री द्वारा अंत्योदय की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, डॉ. बीरबल सिंह, सी.पी. सिंह, महिला आयोग संगठन सदस्य संगीता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख चौ. तपराज सिंह देशवाल, विजेंद्र चौधरी, आकांक्षा चौहान, अंकित चौधरी, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी और पूनम गोयल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, विनोद राठी, सुधींद्र कुमार, शोभित त्यागी, जितेंद्र राजपूत, संजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, पुष्पराज कमल, वरुण आत्रे, वरुण राजपूत, मंजीत चौधरी, कुमरदीप देशवाल, हेमंत कुमार, अश्विनी कुमार पंडित, वीरेंद्र शर्मा, संजू प्रधान और प्रतीका राठी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पैकोलिया पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दबोचा, कोर्ट में पेश किया
    Next Article
    बजट में बरेली को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’:कांग्रेस प्रवक्ता का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले-सात विधायक-सांसद फिर भी झोली खाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment