Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम आवास लाभार्थियों का सत्यापन पूरा:मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 502 आवासों का लक्ष्य निर्धारित, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची का सत्यापन ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में पूरा कर लिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित डेटा को फ्रीज और लॉक कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 502 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को विकास खंडवार विभाजित कर दिया गया है। वर्तमान में विकास खंडों से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्तर पर उसका परीक्षण किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास निर्माण की पहली किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 200 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, करीब 30 आवास ऐसे हैं जिनमें विभिन्न कारणों से कार्य लंबित रहा या पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इन आवासों पर भी कार्रवाई जारी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही पहली अथवा अगली किस्त जारी की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि इन आवास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में खड़ी ओमिनी कार में लगी आग, VIDEO:सड़क किनारे धूं-धूं कर जली, पुलिस ने आग पर काबू पाया
    Next Article
    दो घंटे की बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत:बांदा में ग्रामीण क्षेत्रों में धान सहित खरीफ की फसलों के लिए उपयोगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment